Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

कंटेंट क्वीन एकता कपूर भीड़ से हटकर फिल्म बनाने में रखती है विश्वास!

Share

एकता कपूर अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ अपने खेल का स्तर बढ़ाना बखूबी जानती है। वीरे दी वेडिंग, द डर्टी पिक्चर्स और लिपस्टिक अंडर माय बुरखा के साथ निर्माता और निर्देशक अब तीन एकदम अलग महिला मनोरंजक फ़िल्म बनाने वाली एकमात्र महिला निर्देशक बन गयी है।

भले ही यह फिल्में महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन यह तीनों फ़िल्मे नीरजा और राज़ी जैसी महिलाओं का नेतृत्व करने वाली दूसरी फिल्मों से बहुत अलग है।

Advertisement

कंटेंट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध, एकता कपूर बिना किसी शक के एकमात्र महिला प्रोड्यूसर है जिसने अपनी अत्यंत उत्कृष्टता से इंडस्ट्री में जगह बना ली है।

एकता ने डेली सोप के नाम पर एक बेंचमार्क स्थापित कर लिया है। फिल्म निर्माता ने ना  सिर्फ टेलीविजन कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि फ़िल्म और डिजिटल इंडस्ट्री में भी अपनी गहरी छाप छोड़ दी है।

उनका नवीनतम डोमेन डिजिटल प्लेटफार्म है, जहाँ विशेष कंटेंट के साथ एकता ऑनलाइन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। उनकी अपनी डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जहां वह युवा पीढ़ी के लिए कंटेंट लाती है, जो टेलीविजन की जगह अपने फोन पर अधिक कंटेंट देखना पसंद करते है।

महज 19 वर्ष की उम्र से एकता इस इंडस्ट्री में है और इतने कम वक्त में वह हर वर्ग में खुद को साबित करने में सफ़ल रही है।


Share

Related posts

ઉર્વશી રૌતેલાનું 40 કિલો પ્લાન્ક અને આઇસોમેટ્રિક બોસુ બોલ સ્ક્વોટ્સ સાથે તે સ્નાયુ માટે તે બસ્ટ કેવી રીતે કરવું મેળવવું તે અંગેનું ચિત્ર પ્રેરણા આપશે.

ProudOfGujarat

કરજણ તાલુકા શિક્ષક સંઘ દ્વારા પડતર પ્રશ્નો અંગે ધરણા.

ProudOfGujarat

ભરૂચ પંથકમાં આવનારા દિવસોમાં કાતિલ ઠંડીનો અહેસાસ થાય તેવી સંભાવના…

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!