Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujarat

दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जादू!

Share

दीपिका पादुकोण आज सुबह मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आई और अभिनेत्री किसी सपनों की पारी से काम नहीं लग रही है और दीपिका के यह लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए है। इस मौके पर ग्लोबल आइकन पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में नज़र आई, अभिनेत्री ने अपने 3डी प्रिंटेड ड्रेस को परफ़ेक्ट मेकअप और स्टायलिश हेयरस्टाइल के साथ इस थीम लुक को पूरा किया जिसमें वह बला सी खूबसूरत नज़र आ रही थी। दीपिका के फैंस को उनका यह लुक पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अपने इस लुक के लिए खूब प्रशंसा और सरहाना बटोर रही है।

मेट गाला के रेड कारपेट की भव्यता को निश्चित रूप से इसके थीम से समझा जा सकता है। मेट 2019 कॉस्टयूम प्रदर्शनी का विषय “कैम्प: नोट्स ऑन फैशन” है। गाला में उपस्थित होने वाले ग्लोबल स्टार्स थीम अनुसार कॉस्टयूम की प्रदर्शनी करते हुए नज़र आते है। यह प्रदर्शनी सुसान सोंटेग के 1964 के निबंध से प्रेरित है जो कैम्प को “लव ऑफ़ द अननेचुरल: ऑफ अर्टिफाइस एंड एगज़ज़रेशन” के रूप में परिभाषित करता है।

Advertisement

दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म xxx रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज की रिलीज के साथ पहली बार 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आई थी। फ़िल्म में वह विन डीजल के साथ दिखाई दीं थी जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किया गया था। फूल से बने क्राउन के साथ टॉमी हिलफिगर द्वारा बनाई गई स्लिप-ड्रेस पहने, दीपिका ने उस वर्ष की थीम के साथ एक सही ग्राफ स्थापित कर दिया था।

पिछले साल दूसरी बार गाला के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए, दीपिका डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किये गए एक अटेलियर कॉउचर में बेहद खूबसूरत लग रही थी। पिछले साल के मेट गाला की थीम “हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमेजिनेशन” थी, जिसे फॉलो करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन दीपिका ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था।

लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है। एक क्वीन की तरह रेड कार्पेट पर चलते हुए दीपिका ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।


Share

Related posts

ભરુચ જીલ્લાનાં હાંસોટ તાલુકાનાં ગામોનાં મંદિરોમાં વૃદ્ધોને વિશ્વાસમાં લઈ સોના ચાંદીના દાગીના પડાવી ફરાર થઈ ગયેલા ગઠિયાને હાંસોટમાંથી એલ.સી.બી. પોલીસે ઝડપી લઈ ગુનાઓ ઉકેલી નાંખવાનો આશાવાદ વ્યક્ત કર્યા છે.

ProudOfGujarat

સુરત માં અતિવૃષ્ટિ થી ખેડૂતોના પાક ને થયેલ નુકશાન અંગે સર્વેની કામગીરીમાં ગેરરીતિ આચરવામાં આવતી હોવાના આરોપ  ભાજપના જ નેતા દ્વારા કરવામાં આવ્યા છે.

ProudOfGujarat

જૂની જીથરડી ખાતે જુગાર રમતા પાંચ ઈસમો ૧૧૪૨૦ ના મુદ્દા માલ સાથે ઝડપાયા

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!